वरिष्ठ समाजसेवी पंडित विष्णुकांत झा के निधन से शोक, राजनीतिक व सामाजिक जगत में शून्य

 


मुजफ्फरपुर। जिले के वरिष्ठ समाजसेवी और जनसंघ काल से सक्रिय रहे पंडित विष्णुकांत झा के आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन को राजनीतिक और सामाजिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। वे लंबे समय से जनसेवा, सामाजिक कार्यों और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे।

पंडित विष्णुकांत झा भारतीय जनसंघ के समय से ही विचारधारा से जुड़े रहे और बाद में भारतीय जनता पार्टी के सशक्त कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान बनाई। उनके निधन से पार्टी को भी गहरा आघात पहुंचा है।


उनके निधन पर आध्यात्मिक गुरु पंडित कमलापति त्रिपाठी प्रमोद ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पंडित झा का जीवन समाज और राष्ट्र सेवा को समर्पित था। उनके जाने से समाज ने एक सच्चे मार्गदर्शक को खो दिया है।


वहीं छात्र नेता संकेत मिश्रा ने भी दुख व्यक्त करते हुए कहा कि पंडित विष्णुकांत झा का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने युवाओं को सामाजिक कार्यों के लिए प्रेरित किया और उनके आदर्श आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक रहेंगे।


उनके निधन की खबर से समर्थकों और शुभचिंतकों में गहरा दुख व्याप्त है। लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments