आरडीजेएम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में 'आवेग 2026’ खेल महोत्सव का पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

 


मुजफ्फरपुर।  आरडीजेएम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में  वार्षिक खेल महोत्सव आवेग 2026 का पुरस्कार वितरण समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। एक सप्ताह तक चले इस खेल महोत्सव में विद्यार्थियों ने खेल भावना, अनुशासन, टीमवर्क और प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

समारोह का शुभारंभ संस्थापक डॉ. मनोज कुमार, प्रबंध निदेशक राजीव कुमार शर्मा, प्राचार्या आभा रानी सिन्हा तथा निदेशक चिकित्सा डॉ. उदय कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उद्घाटन समारोह में विभिन्न बैच के छात्रों ने नृत्य और संगीत की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा परिसर उत्सव के रंग में रंग गया।

खेल प्रतियोगिताओं में विभिन्न बैचों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। पुरुष क्रिकेट में बैच 2024 विजेता और FMG इंटर्न उपविजेता रहे, जबकि महिला क्रिकेट में बैच 2022 ने जीत दर्ज की और बैच 2025 उपविजेता रहा। फुटबॉल में बैच 2022 विजेता तथा बैच 2023 उपविजेता रहा। वॉलीबॉल में बैच 2021 विजेता और बैच 2023 उपविजेता रहा। महिला हैंडबॉल एवं कबड्डी दोनों में बैच 2022 ने बाजी मारी, जबकि टग ऑफ वॉर में बैच 2025 विजेता बना।

बैडमिंटन प्रतियोगिता में मिक्स्ड डबल्स वर्ग में आलोक–शालिनी प्रथम, अरुणोदय–भुयाशी द्वितीय और रजत–मानसी तृतीय रहे। मेंस डबल्स में आलोक–सौरव प्रथम, अतुल–राहुल द्वितीय तथा अभय–शिवम तृतीय स्थान पर रहे। मेंस सिंगल्स में आलोक विजेता, अरुणोदय उपविजेता और अभय तृतीय रहे। गर्ल्स सिंगल्स में कनिष्का प्रथम, तुभ्या द्वितीय और मानसी तृतीय रहीं।

टेबल टेनिस, कैरम और शतरंज प्रतियोगिताओं में भी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। टेबल टेनिस सिंगल्स में आलोक भास्कर ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि शतरंज पुरुष वर्ग में मनीष पांडे और महिला वर्ग में शालू कुमारी विजेता रहीं।

एथलेटिक्स में शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, लॉन्ग जंप और 100, 200 तथा 400 मीटर दौड़ में प्रतिभागियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। रिले रेस में बैच 2025 ने स्वर्ण, बैच 2021 ने रजत और बैच 2022 ने कांस्य पदक हासिल किया। जिमनैजियम प्रतियोगिताओं में डेडलिफ्ट, बेंच प्रेस, स्क्वाट और पुश-अप में प्रतिभागियों की ताकत और संकल्प देखने को मिला।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में योगदान देने वाले बैच 2022 के छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के कई चिकित्सक, प्रशासनिक पदाधिकारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।






Post a Comment

0 Comments