होम गार्ड में चयनित हुई एनसीसी कैडेट रागिनी , महाविद्यालय में सम्मानित

 


मुजफ्फरपुर। ललित नारायण तिरहुत महाविद्यालय की एनसीसी कैडेट सह सत्र 2023–2027 के चौथे सेमेस्टर की छात्रा शिवांगी ने होम गार्ड में सफलता प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। अपनी इस उपलब्धि के पीछे रागिनी का निरंतर अभ्यास और अनुशासनपूर्ण तैयारी रही, जिसके फलस्वरूप उन्हें यह सफलता मिली।


इस उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ ममता रानी द्वारा रागिनी को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


कार्यक्रम के दौरान एनसीसी पदाधिकारी कर्नल डॉ. जितेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि अनुशासन और लक्ष्य के प्रति दृढ़ निष्ठा ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने कहा कि  रागिनी की उपलब्धि अन्य छात्राओं के लिए भी प्रेरणास्रोत है।


इस मौके पर महाविद्यालय परिवार की ओर से रागिनी का मुंह मीठा कराकर उनकी सफलता का उत्सव मनाया गया तथा सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Post a Comment

0 Comments