मुजफ्फरपुर। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष सह राष्ट्रीय अति पिछड़ा वर्ग महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार द्वारा महासभा की राष्ट्रीय कमेटी में सुबोध कुमार तुरहा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किए जाने पर तुरहा समाज में खुशी की लहर है। इस मनोनयन पर समाज के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में अति पिछड़ा वर्ग के लोगों को आगे बढ़ने का नया अवसर मिलेगा।
इस अवसर पर विजय कुमार अधिवक्ता ने कहा कि राष्ट्रीय अति पिछड़ा वर्ग महासभा अति पिछड़े समाज के उत्थान के लिए एक मजबूत मंच है। उन्होंने कहा कि सुबोध कुमार तुरहा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने से अति पिछड़ा समाज को नई दिशा मिलेगी। समाज के जो लोग आज भी विकास की अंतिम पंक्ति में खड़े हैं, उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा और उनके विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि महासभा के माध्यम से समाज के लोगों को शिक्षा, रोजगार और सामाजिक भागीदारी के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा। साथ ही देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी अति पिछड़े वर्ग के लोगों तक पहुंचाने का प्रयास होगा, ताकि समाज आत्मनिर्भर बन सके और विकास की मुख्यधारा में शामिल हो सके।
समाज के लोगों ने कहा कि सुबोध कुमार तुरहा लंबे समय से समाज के उत्थान और अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहे हैं। उनके अनुभव और नेतृत्व से संगठन को मजबूती मिलेगी और अति पिछड़ा समाज के विकास को नई गति मिलेगी।
सुबोध कुमार तुरहा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर तुरहा समाज के कई प्रमुख लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। बधाई देने वालों में राजीव रंजन अधिवक्ता, राज कुमार साह अधिवक्ता, संजय साह अधिवक्ता, प्रोफेसर कमलेश कुमार, प्रोफेसर सीमा कुमारी, डॉ. अरुण कुमार साह, डॉ. शालिनी साह, डॉ. विजय कुमार साह, मोतीलाल साह, जितेंद्र साह, मगनदेव प्रसाद, सुनील कुमार (पूर्व मुखिया), ओम प्रकाश साह (मुखिया), संजय साह (पूर्व मुखिया), दरोगा साह (मुखिया), बिरजू साह (सरपंच), सुरेश चंद्र प्रसाद, लाल बाबू साह, सुशील कुमार, रंजन कुमार, दीपक कुमार, छोटू साव, राजेश साव, कमोद साह, बैद्यनाथ साह और अजय साह सहित कई गणमान्य लोग शामिल हैं।




0 Comments